क्रिसमस पर्व पर हुई चर्च में विशेष प्रार्थना

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा की गई। मसीह समाज के लोगो ने अपने प्रियजनों को क्रिसमस की बधाईया देते हुए खुशी का ईजहार किया। शहर के शूलब्रेड मेमोरियल चर्च में क्रिसमस पर्व पर गुरुवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। घरों में भी केक बनाकर विशेष तैयारियां की गई । शूलब्रेड मैमोरियल सीएनआई चर्च में क्रिसमस ब्राइट न्यू ईयर कार्यक्रम 2015 का आयोजन किया गया। शूलब्रेड मेमोरियल सीएनआई चर्च के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रिसमस कार्निवल मिसन गलर््स ग्राउंड से निकलेगा। 1 जनवरी तक कैरोल सिंगिंग, चर्चा आराधना, व्हाइट गिफ्ट संडे, क्रिसमस ट्री, मिडनाइट सर्विस, क्रिसमस मेला, क्रिसमस कार्निवल, स्नेह मिलन, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिड नाइट सर्विस, कैरल सिंगिग, नववर्ष आराधना मेले का आयोजन होगा।
क्रिसमस-डे मनाया
बलाड़ रोड स्थित इम्मानुअल मिशन स्कूल परिसर में क्रिसमस डे मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि रेव्ह. मोरिशन डेविट ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके पश्चात स्तुति गायन, छोटे बच्चों द्वारा जिंगल बेल, मैरी क्रिसमस, जॉय टू वर्ल्ड जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दी। प्रभु यीशू के जन्म पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। साइलेंट हाइट एंड मैरी बॉय चाइल्ड जैसे समूह गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एवं शाला की प्रिंसीपल ब्लैसी जॉर्ज, शाला के शैक्षणिक व्यवस्थापक एम.एल. पालडिय़ा द्वारा बच्चों को प्रभु यीशू के जीवन पर कहानियां सुनाई। अंत में सांता क्लॉज बने शाला अध्यापक ने बच्चों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन हिना लालवानी, अन्नामा जॉर्ज राजेंद्र बर्टी ने किया।
संजय में मनाया क्रिसमस पर्व
क्रिसमस पर्व पर मुख्य अतिथि समता बहु मंडल की अध्यक्ष वीना नाहर थी, अध्यक्षता कौशल कुमार गर्ग ने की। कार्यक्रम में एनएम बरनावास, सिलवस्टर जैकब, विनोद करनी विनस, गोपाल प्रजापत, मधुलाता श्रीमाल, रामप्रकाश भूतड़ा, निधि संचेती रौनक श्रीश्रीमाल मौजूद थे। केंद्र प्रभारी रणसिंह चीता ने स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी। समता बहु मंडल की ओर से व्हील चैयर पार्षद गोपाल प्रजापत ने लड्डू वितरित किए।