
अजमेर। संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर ने शुक्रवार को अशोक उद्यान का निरीक्षण कर अधिकारियों को यहां विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।
डॉ. भटनागर आज दोपहर अशोक उद्यान पहुंचे और उद्यान की दशा सुधारने को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अशोक उद्यान में यातायात प्रशिक्षण पार्क विकसित करने की संभावनाओं पर ध्यान दें।
संभागीय आयुक्त डॉ. भटनागर ने अधिकारियों को कहा कि उद्यान के विकास की विस्तृत योजना तैयार करें। उद्यान को इस तरह विकसित किया जाएं कि शहर के लोग यहां आये। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के.के. गोयल, अधीशाषी अभियंता श्री अनूप टंडन, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।