
ब्यावर (हेमंत साहू)। भारतीय जनता यवा मोर्चा द्वारा 5 जनवरी सोमवार को विधायक शंकरसिंह रावत के जन्म दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया जायेगा। भाजयुमो महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में शिक्षा क्षैत्र मे अच्छा प्रर्दशन करने वाले प्रतिभावान छात्र- छात्राओ को सम्मानित किया जायेगा। गुरुवार को भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय करेल, गोविन्द शर्मा, बद्री सामरिया, संदीप जॉय आदि ने शहर की स्कुलो मे जाकर अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियो के विवरण एकत्रित किये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए है।