विधायक शंकर सिंह रावत का जन्मदिन

मंत्रियों व विधायकों ने दी बधाईयां
महिला मोर्चा ने पहनाई 51 किलो की माला
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भेंट की तलवार
प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
150 होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

शंकर सिंह रावत
शंकर सिंह रावत

-सुमित सारस्वत- विधायक शंकर सिंह रावत का जन्मदिन आज हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मंत्रियों व विधायकों ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दी। विधायक के जन्मदिन मौके पर भाजयुमो की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक रावत ने शहर के 150 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विधायक को 51 किलो फूलों की माला पहनाई। वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शौर्य की प्रतीक तलवार भेंट की। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, भाजपा अध्यक्ष चैनसुख हेड़ा, महामंत्री रिखबचंद खटोड़, रमेश बंसल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामावतार लाटा, शहर अध्यक्ष अविनाश गर्ग, महिला मोर्चा महामंत्री साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक ब्रदी सामरिया, संदीप जॉय, महेंद्र सिंह रावत, प्रमोद शर्मा, इंदु शर्मा, प्रीति शर्मा, पूजा कुमावत, सराज तुनगरिया, कौशल्या तुनगरिया, संपति बोहरा, लाड़कंवर खटोड़, मंजू दगदी, बीना राठौड़, ममता सोनी, कांता गुजराती, विनोद खाटवा, मनीष बुरड़, बलवीर रावत, गणपत सिंह मुग्धेश, रामगोपाल अग्रवाल, शिवेंद्र जोशी, संजय करेल, मंगल सिंह मोनू, मोतीसिंह सांखला, अशोक रावत, प्रीतम शिशोदिया, भास्कर दगदी सहित कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

(सारस्वत मीडिया…सबसे पहले, सबसे तेज)

error: Content is protected !!