अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर जिला वृत्त के ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी के मंत्रालयिक व लेखा संवर्ग के कर्मचारियों का ‘‘वित्तीय प्रबंधन, भंडार लेखा एवं कार्यालय प्रषासन’’ संबंधित प्रषिक्षण कार्यक्रम गुरूवार को भी जारी रहा।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.जि.वृ.) श्री एस.एन. चावला ने बताया कि प्रषिक्षण के प्रातः कालीन सत्र में लेखाधिकारी (वाणिज्य) श्री एम.एम. शर्मा ने प्रषिक्षणार्थियों को शुल्क एवं राजस्व प्रबंधन पर तथा अधिषाषी अभियन्ता (निर्माण) श्री एन.के. भटनागर ने प्रषिक्षुओं को निर्माण निष्पादन के लिए सिस्टम और प्रक्रियाओं के विषय पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र में अधिषाषी अभियन्ता (डी.एस.एम.) श्री आर.एन. वैष्णव ने प्रषिक्षणार्थियों को बिजली वितरण प्रणाली में उपभोक्ता अनुक्रमण, ऊर्जा लेखा एवं लेखा परीक्षा के विषय पर उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। तत्पष्चात् दिवस के अंतिम सत्र में लेखाधिकारी (अ.जि.वृ.) श्री प्रदीप मोरानी ने प्रषिक्षणार्थियों को वित्तीय लेखा एवं बजटीय नियंत्रण के विषय में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रषिक्षण आगामी 9 जनवरी तक चलेगा जिसके अन्तर्गत अजमेर जिला वृत्त के 25 मंत्रालयिक व लेखा संवर्ग के कर्मचारी प्रषिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रषिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम आर.ई.सी. द्वारा आयोजित किया गया है। प्रषिक्षण के तीसरे व अंतिम दिन स्टोर प्रबंधन एवं स्टोर लेखांकन, सेवा नियमों-अनुषासनात्मक नियमन व कर्मचारी कल्याण गतिविधियाँ, संस्थापन एवं स्टाफ भुगतान-पेंषन नियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, प्रेरणा एवं तनाव प्रबंधन के विषयों पर प्रषिक्षणार्थियों को विषेषज्ञ अधिकारियो द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रषिक्षणार्थियों को कोर्स किट, स्टाईफन्ड, ग्रुप फोटो व प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे।