रामचरितमानसीय सुन्दरकाण्ड सम्पन्न

IMG_20150114_124014IMG_20150114_124117अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में भगवान सूर्य के उत्तरायण पर्व मकरसंक्रान्ति के अवसर पर पारम्परिक श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के रामचरित मानसीय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें तीर्थ नगरी पुष्कर की श्रीराम मण्डली ने रामचरितमानसीय सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ से महाविद्यालय को भक्तिमय कर दिया। सुन्दर काण्ड पाठ के बाद कई सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।  महाविद्यालय के सभी छात्र छात्रों एवं क्षेत्रवासियों ने सुन्दरकाण्ड पाठ का आनन्द उठाया। महाविद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण भार्गव विद्यार्थियों को सम्बोधित करतें  हुए कहा कि भारत को जगद् गुरू पर प्रतिष्ठापित करने वाली भारतीय संस्कृति का आध्यात्म ज्ञान राशि संस्कृृत में निहित है जो मानव में मानवता धर्म उत्पन्न कर जन्म से मृत्यु तक संस्कारों को जन्म देती हैं। मंकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर संस्कृत के समुन्नयन भारत वर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ भगवान गणेश के आर्शीवाद का स्तवन किया। समाज सेवी भंवर नरेन्द्र सिंह ने सुन्दरकाण्ड पाठ में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को तिल व गुड़ के पकवान वितरण करतें हुऐं मकर संक्रान्तिं की बधाई दी।
सुन्दरकाण्ड पाठ में व्याख्याता शिल्पी गुप्ता, अलका देश, विनय चन्द झाॅ, घनश्याम शर्मा, चन्दप्रकाश जोशी, लोकेश शर्मा, विकास शर्मा, करण दाधिच, जितेंन्द्र सांखला, शुभम शर्मा, मनोज दायमा, पुखराज कुमावत, लालाराम इत्यादि मौजूद थें।
Lokesh Sharma
error: Content is protected !!