स्मार्ट सिटी अजमेर फ्लावर शो 22 फरवरी को

विभिन्न प्रजातियों के फूलों की लगेगी प्रदर्शनी, कई प्रतियोगिताएं भी होगी
25_06_2013-flowers25अजमेर 23 जनवरी। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कृषि व उद्यान विभाग तथा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी सोसायटी के सहयोग से कई वर्षाें बाद पुनः अजमेर में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी अजमेर योजना के तहत आगामी 22 फरवरी को होने वाले इस शो में विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी के साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। फ्लावर शो विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर ने बताया कि फ्लावर शो के दौरान मौसम के फूल गमलों में प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, कट फ्लावर प्रतियोगिता, लूज फ्लावर प्रतियोगिता, बोनसाई प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, आॅनस्पाट फ्लावर अरेन्जमेन्ट प्रतियोगिता, आॅनस्पाट फूलों की माला तैयार करना प्रतियोगिता, आॅनस्पाट फ्लावर पेन्टिंग तथा आॅनस्पाट फ्लोरल रंगीलो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
डाॅ. भटनागर ने बताया कि फ्लावर शो में सम्मिलित फूलों की विभिन्न प्रजातियों में से 3 श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। प्रदर्शनी में जिले के नागरिक, फूल उत्पादक, राजकीय विभाग, निजी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, नर्सरियां आदि अपनी प्रविष्टि 22 फरवरी को प्रातः 8 से 10 बजे तक पंजीकृत करा सकते हैं। आॅन द स्पाॅट प्रतियोगिताएं प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रतिभागियों को संबंधित सामग्री स्वंय ही लानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री संजय तनेजा से मोबाईल नम्बर 9828089009 तथा कृषि विभाग के उप निदेशक श्री वी.के. शर्मा से मोबाईल नम्बर 9414273175 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
error: Content is protected !!