अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड की वर्ष 2015 की आठवी बोर्ड, सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, प्रवेषिका और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थिंयों के रोल नम्बर बोर्ड की वेब साईट http://rajeduboard.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्रीमती प्रिया भार्गव के अनुसार विद्यालय अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड बोर्ड की वेब साइट पर लौगिन कर अपने विद्यालय में बोर्ड परीक्षा मंे सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थिंयों के रोल नम्बर, परीक्षा केन्द्र और चयनित विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी के नाम, माता-पिता के नाम अथवा विषयों में कोई त्रुटि नजर आती है तो नियमित परीक्षार्थी संस्था प्रधान के माध्यम से बोर्ड को सूचित कर सकते हैं। स्वयंपाठी परीक्षार्थी त्रुटि सुधार के लिए आवष्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे बोर्ड से सम्पर्क कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा 22 फरवरी को आयोजित की जानेे वाली राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रवेष पत्र भी बोर्ड की वेब साईट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यालय अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड बोर्ड की वेबसाईट पर लौगिन कर प्रवेष-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रवेष पत्रों पर विद्यालय प्रधान की सील और हस्ताक्षर के बाद ही मान्य होंगे। बोर्ड की वर्ष 2015 की परीक्षाओं के लिए कुल 19 लाख 46 हजार 910 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। सैकण्डरी परीक्षा के लिए कुल 11 लाख 6 हजार 357, सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के लिए 8 लाख 27 हजार अडतालिस, प्रवेषिका परीक्षा के लिए 8 हजार 745 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 4 हजार 760 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए हैं। इनमे 11 लाख 67 हजार 69 छात्र हैं और 7 लाख 79 हजार 841 छात्राऐं हैं। आठवी बोर्ड की परीक्षा में कुल 10 लाख 8 हजार 171 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 5 लाख 59 हजार 773 बालक और 4 लाख 48 हजार 398 छात्राऐं हैं। राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 28 हजार 356 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए।
-राजेन्द्र गुप्ता, उप निदेषक (जनसम्पर्क)