भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में जुट जाएं – देवनानी

अजमेर उत्तर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए मण्डलवार बैठकों का आयोजन

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के तीनों मण्डलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों का आज अलग-अलग आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाऐ तथा भाजपा के सदस्यता अभियान में राजस्थान को मिले लक्ष्य की पूर्ति में अजमेर की भूमिका को निभाने के लिए क्षेत्र के एक-एक समर्थक व शुभचिन्तक को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करे।
देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के परिणाम स्वरूप ही पिछले चार चुनावों अरजित जन-समर्थन से भाजपा ने जो क्रीर्तिमान स्थापित किये है वह आगे भी कायम रहेगा साथ ही उन्होनें कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अजमेर को कांग्रेसमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समय लगाकर घर-घर सम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता से जोड़े। उन्होने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 500 भाजपा के सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखे तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित नीति अनुसार भविष्य में उन्हीं कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिले तक के दायित्व प्रदान करने प्राथमिकता दी जाएगी जो सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाऐंगे।
भाजपा के नवगठित दाहरसैन मण्डल की बैठक फायसागर रोड़ स्थित हनी गार्डन में आयोजित हुई जिसमें नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी व नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि शमशेर सिहं रावत, महेन्द्र सिंह व शंकर सिंह का अभिनन्दन भी किया गया। बैठक में रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, रोशन महाराज, राजू धावा, विकास जैन, डॉ. कमला गोखरू, रश्मि शर्मा, तारासिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, हनुमान महाराज, सुरेश चारभुजा आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार पृथ्वीराज मण्डल की बैठक स्वर्णकार बगीची में आयोजित हुई जिसमें नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, धर्मेश जैन, रमेश सोनी, प्रकाश चौरसिया, प्रकाश बंसल, भागीरथ जोशी, विजय खण्डेलवाल, भोजराज जोशी, पवन चतुर्वेदी, कमलेश शर्मा, सरोज देवी, गिरधारी अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के बजरंग मण्डल की बैठक रेम्बुल रोड़ स्थित शिव मंदिर पर हुई जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, सोमरतन आर्य, श्रीकिशन सोनगरा, जेके शर्मा, नीरज जैन, संतोष मेघवंशी, दयालराम सवासिया, महेन्द्र जादम, गंगाराम सैनी, अशोक शर्मा, गोपालसिंह, श्यामसुन्दर पंवार, कुन्दन सिंह नरूका, सुनील जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!