मार्बल औद्योगिक क्षेत्र की शेष बची सड़कें सी.सी. में होंगी रूपान्तरित

1-  ksg 14-22-  ksg 14-2मदनगंज-किशनगढ़। मार्बल एसोसियेशन द्वारा के बढ़ते कदम से औद्योगिक क्षेत्र की शेष बची सड़के भी शीघ्र ही सी.सी. में रूपान्तरीत होगी। इस सम्बंध में रीको टीम ने सड़को का अवलोकन किया तथा शेष बची सड़कों की लागत करीबन 30 करोड़ आंकी गई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेगें।
किशनगढ़ मार्बल एसोसियेशन अध्यक्ष सुरेश टाक ने बताया कि मार्बल औद्योगिक क्षेत्र की दो चरणों की अधिकांश सड़के सी.सी. में रूपान्तरित हो चुकी है। अन्य शेष रही सड़कों को भी सी.सी. बनाने हेतु एसोसियेश ने सतत् प्रयास शुरू किए। जिसके तहत् अध्यक्ष टाक की अगुवाई में विगत दिवस एक शिष्ट मंडल प्रबंध निदेशक रीको से मिलकर मार्बल क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थ्िित से अवगत कराया।
इसके बाद एसोसियेशन ने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देकर पांच चरणों की शेष बची सड़कों को सी.सी. में रूपान्तरित कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री राजे ने रीको के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किशनगढ़ मार्बल एसोसियेशन के साथ इस र र्चा कर निर्णय लेकर अवगत करवें। रीको अधिकारियों ने 28 जनवरी को मुख्यमंत्री राजे को अवगत कराया और मुख्यमंत्री राजे ने 3 फरवरी को एसोसियेशन शिष्टमंडल को पुन: जयपुर बुलाकर चर्चा की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री राजे को आश्वस्त किया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र की शेष बची सड़कों को सी.सी. में रूपान्तरित करने पर होने वाले खर्चो में किशनगढ़ मार्बल एसोसियेशन सहभागिता निभाने को सशर्त सहमत है। इस पर मुख्यमंत्री राजे ने रीको अधिकारियों से वार्ता कर महाप्रबंधक रीको लिमिटेड़ को आदेशित किया कि रीको के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम किशनगढ़ भेजकर सड़कों की स्थिति की जानकारी ले।
शुक्रवार को रीको मुख्यालय व अजमेर के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों के हालात से रूबरू होने पहुंचे। जिनमें ए.के. अग्रवाल महाप्रबंधक(सिविल), अनिल शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक जयपुर व डी.पी. जाटव उप महाप्रबंधक अजमेर शामिल थे। जिन्हें किशनगढ़ मार्बल एसोसियेशन अध्यक्ष सुरेश टाक, उपाध्यक्ष रमेश चांडक, महावीर कोठारी व कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र छाबड़ा ने टीम को सड़को की बदहाल स्थिति से अवगत करवाया। रीको े शेष बची समस्त सड़कों पर सी.सी. में तब्दील पर अनुमानित लागत 25 से 30 करोड़ आंकलित की है।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!