


फाल्गून महोत्सव में संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। मुख्य रूप से फाल्गुन के गीत, नृत्य व चुटकुले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक थे। कार्यक्रम में ‘‘बुरा न मानो होली है’’ के शीर्षक से पदाधिकारियों व सदस्यों को टाइटल दिये गये। जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के अन्त में यूनिक फाल्गुन महामूर्ख कंवल प्रकाश किशनानी, जे.के. शर्मा, राजेश बंसल को माला, टोपी व पोपाड़ी देकर इनकी ताजपोशी कर सम्मानित किया गया। अनूठी पुष्प वर्षा से महामूर्खो का स्वागत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में फाग गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को होली रंग में डुबो दिया। फागुन न्यूज ने चुटीली और रोचक न्यूज रीडिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
फाल्गुन महोत्सव में कव्वाली ‘ढ़लता सूरज धीरे-धीरे ढ़लता ही रह जाएगा, की तर्ज पर ‘धोखा देने वाला एक दिन धोखा खाएगा’ ने शहर की विदू्रपताओं को उजागर कर दर्शकों की दाद पाई। प्रमुख लोगों को उनकी विशेषताओं के आधार पर अवार्ड प्रदान कर प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को भी दर्शकों की खूब दाद मिली। प्रस्तुति का स्तर ऐसा था कि दर्शकों ने सपरिवार इसका आनन्द लिया।
इस अवसर पर मंच संचालन दिलिप पारिक व दिनेश गर्ग ने किया। कार्यक्रम में आर.एस. चौयल, नीरज आर्य, अरूण अरोड़ा, उमेश गर्ग, अतुल जैन, जयेश गांधी, आशिषपुरी, विमल जैन, आलोक मिश्रा, संजय गोयल, मुकेश गोयल और अतुल अग्रवाल, मुकेश गोयर, सहित कई साथी उपस्थित थे।
राजेश बंसल
सचिव
मों. 9829072525