नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम एवं संगोष्ठी

a2अजमेर। नव सम्वत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में नव सम्वत्सर से सम्बन्धित प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया एवं उसे सभी कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया।
नव सम्वत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम का आयोजन किये जायेगें। जिसमें दीपदान यज्ञ आनासागर रामप्रसाद घाट पर सायं 06 बजे राष्ट्रीय सेवा समिति, गायत्री परिवार एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित किया जायेगा। सायं 05 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल दो पहिया वाहन रेली जो राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर गोल चक्कर, सीताराम बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, मदार गेट, चुड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, सुभाष उद्यान, बजरंग गढ़ होते हुए आनासागर चौपाटी स्थित जे.टी. पर समाप्त होगी। इसके पश्चात बजरंग गढ़ चौराहा शहीद स्मारक पर सायं 07ः30 बजे भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।
चौरसियावास स्थित श्रेय पब्लिक स्कुल ईदगाह के पास सायं 04 बजे नव संवत्सर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी।
कंवल प्रकाश किशनानी
सहमंत्री व प्रचार
मों. 9829070059
error: Content is protected !!