ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भगवान महावीर कल्याणक महोत्सव की तैयारिया जोरो शोरो से चल रही है। श्री सकल जैन नवयुवक मंडल के द्वारा ओसवाल पंचायती नोहरा मे धार्मिक प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम की तैयारिया जारी है। नवयुवक मंडल के लोकेश बुरड ने बताया कि महोत्सव मे भगवान महावीर के जीवन दर्शन की सजीव नाटिका एवं भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।