ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी ब्यावर मंडल अध्यक्ष मुरली तिलोकानी ने 4 पार्षदो को भाजपा मे शामिल करने के कार्यक्रम से खुद को अनभिज्ञ बताया। मंडल अध्यक्ष तिलोकानी ने विधायक शंकरसिंह रावत एवं नगर परिषद सभापति सहित विधायक समर्थक भाजपा नेताओ पर संगठन के अधिकारो का हनन बताया। तिलोकानी ने कहा कि आगामी 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। यदि इन 4 पार्षदो को सभी भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की मौजुदगी मे पार्टी मे शामिल किया जाता तो पार्टी का और पार्षदो को सम्मान और बढ जाता। मंडल अध्यक्ष तिलोकानी ने बताया कि विधायक रावत एवं इनके समर्थक भाजपा नेताओ ने मुझे भाजपा मंडल अध्यक्ष होने के नाते इस कार्यक्रम की सुचना करनी चाहिए थी। लेकिन मुझे विधायक रावत के कार्यालय मे हुए किये गए कार्यक्रम की कोई सुचना नही मिली।
![](https://ajmernama.com/wp-content/uploads/2015/03/09.jpg)