मेघवंशी डा. हेडगेवार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

सम्मान प्राप्त करते हुए मेघवंशी। फोटो- सुमन प्रजापति
सम्मान प्राप्त करते हुए मेघवंशी। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति करनाल हरियाणा की ओर से एक अप्रैल को केशवराव बलिराम हेडगेवार की 126वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह मे सेवरिया निवासी महेंद्र मेघवंशी को शान-ए-हिंदुस्तान डॉ. हेडगेवार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जन अधिकारों सीमेंट मजदूरों के लिए संघर्ष करने पर दिया गया। मेघवंशी समेत यह सम्मान देश की करीब 50 प्रतिभाओं को भी दिया गया। मेघवंशी को सम्मान मिलने पर मित्रगणो, परिजनो एवं समर्थको ने बधाई दी।

आगामी रवि को मनायेंगे, भगवान परशुराम जयंती महोत्सव
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर में आगामी रविवार से भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था ब्यावर की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 12 से 20 अप्रैल तक भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में कार्यक्रम की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया गया। प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल को अजमेर रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में मटका फोड़ प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, पारंपरिक फैशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर फन एंड फूड फेयर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को समाज की महिलाओं और बालिकाओं के लिए पूजा थाली सजाओ, मेहंदी बनाओ, व्यंजन, बालिकाओं के लिए च्जि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को बालक और बालिकाओं वर्ग के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, पेपर क्लिनिंग, आशु भाषा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को 12 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही 12 वर्ष से ज्यादा बच्चों के लिए अविवाहित मेल और फिमेल के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!