तपागच्छ संघ की ओर से बहुमान समारोह आयोजित

मुमुक्षु का सम्मान करते हुए ।  फोटो- सुमन प्रजापति
मुमुक्षु का सम्मान करते हुए । फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ की ओर से बहुमान समारोह आयोजित किया गया। शहर के सभी जैन संघों, नवयुवक महिला मंडल तथा जैन सोश्यल ग्रुप नवकार सनशाइन शाखा के सदस्यों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने मुमुक्षु भंवरलाल डोसी के जीवन परिचय किए गए धार्मिक कार्यो एवं विभिन्न संस्थाओं के पदों पर विस्तार से प्रकाश डाला। तपागच्छ संघ के अध्यक्ष मोहनलाल खटोड़, मंत्री मांगीलाल कॉस्टिया, सहमंत्री पारस लोढ़ा, मदन सिंह पीपाड़ा, दिलीप गेलड़ा, विमल शाह, खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष कुशल मेड़तवाल, रिखबचंद खटोड़, पदम कांकरिया, सुरेश कांकरिया, चेतन हालाखंडी समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। मुमुक्षु दिल्ली स्थित अपने निवास से दीक्षा के लिए विदाई 20 मई को होगी। 31 मई को अहमदाबाद में 1000 साधु-साध्वियों एवं लाखों जन समूहों की संख्या में उपस्थित जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं के बीच दीक्षा दानेश्वरी गुणर7 सुरी म.सा. के कमलों से दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस मौके पर जैन सोश्यल ग्रुप एमराल्ड के अध्यक्ष मुकेश कांकरिया, सचिव राहुल छल्लाणी, उपाध्यक्ष, शरद सुराना, अमित सुराणा, सुनील डांगी, शिल्पा सुराणा, कल्पना कांकरिया, संध्या छल्लाणी, राहुल मूथा, राजेंद्र, रेखा मेहता समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के गायत्री नगर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा गुरुवार से शुरू हुई। कथा में वृंदावन के बाल संत शिवम् कृष्ण महाराज व्यासपीठ पर विराजकर कथा का अमृतपान कराया। आगामी 15 अप्रैल तक होने वाली कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन होंगे और झांकियों द्वारा चित्रण भी किया जाएगा। कथा के पहले कलश यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा सुबह 9.30 बजे ओंकारेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे रखा गया है।

आगे बढ़ सकती है निशुल्क आवेदन की तारीख
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निजी स्कूलों में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन तारीख आगे बढ़ सकती है। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी इंग्लिश मीडियम फ्री एडमिशन टाइम फ्रेम के मुताबिक लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन प्राइवेट स्कूलों में आशा के अनुरुप आवेदन नहीं आए हैं। ऐसे में तारीख बढ़ाने के आसार है। गौरतलब है कि शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने गत दिनों शिक्षा संकुल स्थित ब्लॉक पांच के चतुर्थ तल स्थित सभागार में लॉटरी निकाली थी। इसके बाद अभिभावक आरटीई पॉर्टल पर विद्यार्थी के वरीयता क्रम अपलोड कर दिए गए है।

error: Content is protected !!