भाजपा के महासम्पर्क अभियान को लेकर भाजपा अजमेर देहात की बैठक आज पुष्कर में पंचकुंड रोड स्थित पुष्कर हेरिटेज होटल में हुयी। बैठक में प्रदेश मंत्री अवं अजमेर प्रभारी श्री बीरम देव सिंह जेसास , देहात अध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत , किशनगढ़ विधायक भगीरथ चौधरी , ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत , जिला महासम्पर्क प्रभारी ओम प्रकाश भड़ाना , जिला आईटी प्रभारी मुन्सिफ़ अली खान समेत जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष ,अवं मंडलों के तीन तीन प्रभारी शामिल हुय।भाजपा अजमेर देहात ने सदस्य्ता अभियान में 200000 सदस्यों के लक्ष्य को पूरा करते हुए 210000 सदस्य बनाये। इस पर जिालध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत ने सभी मंडल अध्यक्षों अवं कार्यकर्ताओ को बधाई दी। प्रदेश मंत्री बीरमदेव सिंह जेसास ने महासम्पर्क अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महासम्पर्क अभियान को लेकर देहात के मंडलों अवं प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर नए सदस्यों की पूरी जानकारी ली जाएगी अवं सदस्यों को पार्टी की रीती नीति की जानकारी दी जाएगी। बैठक को प्रदेश मंत्री बीरमदेव सिंह जेसास , जिलाध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत के साथ विधायक भागीरथ चौधरी अवं शंकर सिंह रावत ने भी सम्बोधित किया।
मुन्सिफ़ अली खान
प्रचार मन्त्री भाजपा अजमेर देहात