भाषा को खेल-खेल में, गीत-संगीत से जल्दी सीखा जा सकता है – कंवल प्रकाश किशनानी
आठ दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर का शुभारम्भ
अजमेर 24 मई। भारतीय सिन्धु सभा व पूज्य सिन्धी महापंचायत धोलाभाटा के संयुक्त तत्वाधान में गुरूनानक कॉलोनी कम्यूनिटी हॉल धोलाभाटा में आठ दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर का शुभारम्भ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चानी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चानी ने कहा कि हम भाषा को बचाकर ही संस्कारों को बचा सकते है। उन्होंने सिन्धी, देवनागरी के उच्चारण व लेखन का अभ्यास बच्चों को कराने पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी ने महाराजा दाहरसेन की जीवन पर प्रकाश डाला। सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि भाषा को खेल-खेल में व गीत-संगीत से जल्दी सीखा जा सकता है, बच्चों को रोजाना नियमित रूप से कैम्प में आने का निवेदन किया। दौलत राम थदानी ने बच्चों को योगाभ्यास कराया।
शिविर की जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी अशोक चिबरानी ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को योगा, संगीत, नृत्य, सिन्धी भाषा का ज्ञान व महापुरूषों की जीवनी के बारे में बताया जायेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन तुलसीयानी, संगठन मंत्री मोहन कोटवानी, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, हरिकिशन थावाणी, नन्दलाल धनवाणी, धर्मदास वरलाणी, मुरली चान्दवाणी, प्रदीप साजनाणी, महेश सुजनाणी, अनिल आसवाणी साथ ही शिविर के शिक्षक कौशल्या कुंदनानी, ईशा चिबरानी, डिम्पल चिबराणी, चारू देवनानी, मनाली चन्दनानी और साक्षी हासानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महेश साधवानी ने किया। स्वागत भाषण किशन नेभवानी ने किया। अंत में सभी का आभार अशोक चिबरानी ने किया।
अशोक चिबरानी
शिविर प्रभारी
9829611356