हिमालय परिवार शाखा, अजमेर राजस्थान प्रान्त की ओर से सिन्धु दर्शन यात्रा को जाने वाले लगभग 151 पुरूष-महिलाओं का रेलवे स्टेशन, अजमेर पर तिलक, माला व लड्डू से मीठा मुंह करके शुभकामनायें के साथ विदा किया। सिन्धु दर्शन यात्रा का आयोजन हिमालय परिवार व उसकी सहयोगी संस्थायें माननीय इन्द्रेशजी जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संस्थापक व संयोजक के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता, भाईचारा व सद्भाव को केन्द्र में रखकर प्रतिवर्ष इस यात्रा का आयोजन किया जाता है। आज के कार्यक्रम में हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज जैन, उपाध्यक्ष जसवन्त चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक राठी, हरिसिंह पंवार, कमल काबरा, रामेश्वरलाल (बाबा) संजीव नागर, सलीम भाई, श्यामबिहारी शर्मा, गोविन्द जादम, हरी प्रजापति, गणेश, रामाकिशन प्रजापति, आकाश वर्मा, नरेन्द्र सिंह शेखावत, देवीसिंह आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
(अशोक राठी)
जिलाध्यक्ष
हिमालय परिवार
मो. : 9414281088