अजमेर, 20 जून, 2015। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी के मुख्यातिथ्य में दाहरसेन मण्डल की महासम्पर्क अभियान मण्डल कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री ने इस अभियान हेतु बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व नये प्राथमिक सदस्यों को इस अभियान के माध्यम से पार्टी की रिति निति व विचारधारा से अवगत कराने हेतु समय देने की प्रेरणा प्रदान की।
श्री देवनानी ने इस महासम्पर्क अभियान को पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुऐ इसे गम्भीरतापूर्वक पूर्ण करने के लिए कहा साथ ही इस महा सम्पर्क अभियान का लाभा आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा। अतः कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने हेतु तत्पर रहने को कहा।
कार्यशाला में महासम्पर्क अभियान जिला प्रभारी रमेश सोनी ने वार्ड स्तर पर महासम्पर्क अभियान हेतु कार्यकर्ताओं की समिति गठित की व इस अभियान में दिये जाने वाले साहित्य को पार्टी का महत्वपूर्ण व उपयोगी अंग बताते हुऐ नये प्राथमिक सदस्यों से घर-घर जाकर सम्पर्क करने हेतु कहा।
जिला महामंत्री श्री जयकिशन पारवानी ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु वर्तमान में चल रहे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु अनुरोध किया।
बैठक में महासम्पर्क अभियान के जिला साहित्य प्रभारी श्री घीसू गढ़वाल ने पार्टी द्वारा प्रदत साहित्य के विषय में जानकारी दी।
बैठक का संचालन दाहरसेन मण्डल महामंत्री श्री राजू धावा ने किया व धन्यवाद मण्डल महामंत्री श्री दीपक शर्मा ने किया। बैठक में सीताराम शर्मा, तुलसी सोनी, दीपेन्द्र लालवानी, धर्मेश जैन, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर, शमशेर सिंह रावत, श्वेता शर्मा, जयकिशन सोनी, महेन्द्र पटवानी, रवि खण्डेलवाल, विकास जैन, महेन्द्र सिंह रावत, रतन सिंह रावत, सोमदत यादव, शक्ति सिंह कच्छावा, सुलोचना शुक्ला, सीमा शर्मा, कल्पना कांसवा, टीपू रावत, सुरेन्द्र उबाणा, अशोक शर्मा, दयाल राम सवासियां व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(दीपक शर्मा)
मण्डल महामंत्री