हजरत अली का उर्स 9 जुलाई (21 रमजान) को दरगाह के आहता-ए-नूर में

Dargaah 13अजमेर, 08 जुलाई। पैगम्बर इस्लाम (स.अ.व.) के दामाद व चौथे खलीफा हजरत अली का उर्स 9 जुलाई (21 रमजान) को दरगाह के आहता-ए-नूर में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि 9 जुलाई (21 रमजान )की सुबह नौ बजे आहता-ए-नूर दरगाह शरीफ में कुरआनख्वानी होगी। तिलावत-ए-कुरआन से महफिल की शुरुआती होगी। नात-मनकबत के नजराने पेश किये जायेंगे। हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। साथ ही महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जायेगा। बाद फातेहा के मुल्क की खुशहाली व मौजूद जायरीनों के लिए दुआ की जायेगी। तबर्रुख बांटा जायेगा।

(एस. एफ. हसन चिश्ती)
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब

error: Content is protected !!