पुलिस थाना जवाजा पर दर्ज मुकदमा नं0 211/15 धारा 302.201 भादसं0 में आरोपीगण कमला देवी पत्नि टिकम सिंह उम्र 44 साल, गणेश सिंह पुत्र टिकम सिंह उम्र 19 साल जातियान रावत निवासीगण शाहपुरा थाना जवाजा, शान्ता देवी पत्नि भैरु सिहं उम्र 26 साल, भैरु सिंह पुत्र नंदा सिंह उम्र 28साल जातियान रावत निवासीगण चोटियान थाना बदनोर जिला भीलवाडा जो मृतक टिकम सिंह को लाठीयो व कुल्हाडी से मारपीट कर हत्या कर सबूत नष्ट करने के आशय से लाश को कुएं में डाल दी थी। उक्त आरोपीगण पत्नि कमला देवी, पुत्र गणेश सिंह, पुत्री शान्ता देवी व दामाद भैरुसिंह को दिनांक 4.8.15 को गांव शाहपुरा से गिरफ्तार किया। जिनको बाद अनुसंधान आज दिंनांक 5.8.15 को न्यायिक हिरासत मे भिजवाया गया।
