स्वच्छ अजमेर, स्वस्थ अजमेर की परिकल्पना साकार करेगा भाजपा बोर्ड

अजमेर उत्तर के विभिन्न वार्डो में आज भी खुले भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय
v devnani 1अजमेर, 09 अगस्त 2015। नगर निगम अजमेर के चल रहे चुनावी महासमर में उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 28 वार्डो में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ी। आज विभिन्न वार्डो में सुबह से चुनाव प्रचार में प्रत्याशी जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने आत्मविश्वास से भरपूर होकर प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया एवं अजमेर के विकास को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।
जिला प्रचार मंत्री शदर गोयल ने बताया कि वार्ड नं. 2 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ हरिभाउ विस्तार, पंसद नगर एवं सूर्यनगरी क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया। वार्ड नं. 11 में प्रत्याशी भाजपा जिला महामंत्री रमेश सोनी ने मून्दड़ी मौहल्ला, जत्ती गली, खारी कुई श्रीटाकीज, झूला मौहल्ला आदि क्षेत्रों में वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। इसी प्रकार वार्ड न. 12 में प्रत्याीश सलोनी जैन ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान में उसरीगेट, प्रभु मौहल्ला, ठठेरा चैक, नवाब का बेड़ा, चांद बावड़ी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। वार्ड नं46 में प्रत्याशी ज्योति चैहान ने विनायक नगर, भोंपेा का बाड़ा, इन्द्रा काॅलोनी आदि क्षेत्रों में सघन दौरा किया। वार्ड नं. 49 में प्रत्याशी महेन्द्र जादम ने पीडब्ल्यूडी काॅलोंनी, भोंपों का बाड़ा होते हुए सवेश्वर नगर क्षेत्र में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। वार्ड 52 में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ जोशी ने खजाना गली, पुरानी मण्डी , बक्शीजी की कोठी, नहर मौहल्ला, पट्टी कटला आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया। वार्ड नं. 56 में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रामनगर, ठाकुर काॅलोनी, पुष्कर रोड़, महावीर काॅलोनी सहित आस-पास की अन्य काॅलोनियों में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया एवं क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि आगमी 20 तारीख को बनने वाले भाजपा बोर्ड द्वारा अजमेर शहर का चहुमुखी विकास कराया जाएगा। वार्ड 51 में प्रत्याशी अनीष मोयल के पक्ष शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी एवं जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने हाथीभाटा क्षेत्र में सघन दौरा करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वार्ड नं. 57 में प्रत्याशी दीपेन्द्र लालवानी ने रेगर बस्ती, जीब्लाक, मानसरोवर काॅलोनी एवं इन्कमटैक्स काॅलोनी में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। अन्य वार्डो में भी भाजपा प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसम्पर्क अभियान को गति प्रदान की।
विभिन्न वार्डो में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन – स्वच्छ अजमेर, स्वस्थ अजमेर की परिकल्पना को साकार करेगा, अजमेर नगर निगम में बनने वाला भाजपा बोर्ड। यह बात शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड नं. 56 के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
अजमेर उत्तर के वार्ड संख्या 49 से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र जादम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोहाखान में किया गया। वार्ड 46 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति चैहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मीरशाहअली स्थित ए स्टार गार्डन में तथा वार्ड 58 के प्रत्याशी प्रकाश मेहरा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विनायक काम्पलैक्स बी ब्लाक पंचशील में किया गया। वार्ड 60 के प्रत्याशी चन्द्रेश सांखला के कार्यालय का उद्घाटन एमपीएस स्कूल के पास किया गया तथा वार्ड 47 के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राठौड के कार्यालय का उद्घाटन भी आज किया गया। इसी के साथ वार्ड 50 से प्रत्याशी श्रीमती भुवनेश के कार्यालय का उद्घाटन पुलिस लाईन एवं वार्ड 48 से प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शास्त्रीनगर में किया गया। वार्ड 05 से भाजपा प्रत्याशी कुन्दन वैष्णव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन छोटी नागफणी एवं वार्ड 53 से भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन होलीदड़ा में प्रो. देवनानी द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!