त्रिपाठी की बगावत का फायदा सुदर्शन जैन को

sudarshan jainआसन्न नगर निगम चुनाव में वार्ड 53 में भाजपा के योगेश शर्मा के लिए बागी के. के. त्रिपाठी मुसीबत बने हुए हैं। वे भाजपा संगठन में पदाधिकारी रहे हैं और टिकट न मिलने से नाराज हो कर मैदान में आ डटे हैं। हालांकि उन्हें मनाने के लिए उच्च स्तर पर खूब प्रयास हुए, मगर पार्टी को सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि अब भी उन्हें रिटायर होने के लिए प्रलोभन दिए जा रहे बताए, मगर वे टस से मस नहीं हो रहे। जाहिर तौर पर इससे भाजपा मानसिकता के वोटों का बंटवारा होगा और उसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन जैन को मिलेगा।

error: Content is protected !!