कृष्ण बनो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

a3a4अजमेर 06 सितम्बर। स्वामी समूह की ओर से कृष्ण जन्म जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर कृष्ण बनो प्रतियोगिता स्वामी कॉम्लेक्स के बैंक्वट हॉल में कृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता दो वर्गो में प्रथम शून्य से 3 वर्ष तक और द्वितीय वर्ग 4 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए हुई।
स्वामी समूह के सी.एम.डी. कंवल प्रकाश ने बताया कि बच्चों को अभिभावक कृष्ण के विभिन्न रूपों में सजा कर लाए और प्रतियोगिता का हिस्सा बने। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि प्रतियोगिता का समय बढ़ाना पड़ा। प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों में प्रथम वर्ग शून्य से 3 वर्ष तक में प्रथम युवराज सिसोदिया, द्वितीय हैमिशा, तृतीय रायना खण्डेलवाल और सांत्वना पुरस्कार रिंकी रही। द्वितीय वर्ग 4 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष तक के बच्चों में प्रथम अनाया बंसल, द्वितीय अर्थव, तृतीय वैभवी जयसिंधनी और सांत्वना पुरस्कार कनिष्क सिसोदिया रहे। इस अवसर पर कृष्ण बनकर आये बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसमें ‘राधा नाचेगी…….’, ‘वो किसना है…….’, और ‘वो है अलबेला…….’ आदि पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।
निर्णायक की भूमिका इंदू जैन और दिशा किशनानी की, वहीं मंच संचालन दिलीप पारीक और वर्तिका शर्मा ने की। कार्यक्रम का संयोजन स्वामी समूह के सी.एम.डी. कंवल प्रकाश, प्रियंका और गौरांग के नेतृत्व में किया गया।
आखिर में विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कारों से नवाजा गया साथ ही कृष्ण बने बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर आई.जी. भम्भानी, उर्मिला, हरि शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सुरज चन्देल, मोहित राव, किशन सिंह, मनोज गौतम, सत्यस्वरूप वर्मा, केशव नाथ आदि उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश
सी.एम.डी., स्वामी समूह
मो. 9829070059

error: Content is protected !!