भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी जिसमे आंतरिक लोकतंत्र

IMG_20150910_154153अजमेर 10 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर की संगठन चुनाव को लेकर इन्डोर स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की दोपहर 3 बजे स्थानीय इन्डोर स्टेडियम में भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी एवं राजस्थान सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री हेमसिंह भडाणा ने संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें भाजपा संगठन के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के चुनाव की चर्चा की गई।
श्री भड़ाना ने आज भाजपा शहर जिला के संगठन के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होने कहा की प्रदेश के द्वारा चुनाव को लेकर दी गई गाइड लाईन के अनुसार निष्पक्ष व एक राय से सभी कार्यकर्ताओ को विश्वास मे लेकर संगठन के चुनाव कराए जाएगें।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तर तक के चुनाव 20 सितम्बर तक, मण्डल स्तर के चुनाव 10 अक्टूबर तक व जिलाध्यक्ष के चुनाव 30 अक्टूबर तक संपन्न करा लिए जाएँगे। बूथ अध्यक्ष के लिए प्राथमिक सदस्य होना आवश्यक है, इसी प्रकार मण्डल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के लिए सक्रिय कार्यकर्ता होना आवश्यक है, वो ही चुनाव मे भाग ले सकता है। शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने सभी का स्वागत किया। जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी ने संचालन किया । जिला महामंत्री श्री जयकिशन पारवानी ने धन्यवाद ग्यापित किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिव शंकर हेडा श्री रासा सिंह रावत, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर श्रो सम्पत सांखला, श्री धर्मेश जैन, उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य, सतीश बंसल, तिलक सिंह रावत, घीसूलाल गढ़वाल, प्रचारमंत्री शरद गोयल, मंत्री श्री दीपेन्द्र लालवानी, रवीन्द्र जसोरिया, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर, मोहन राजोरिया, नरपत सिंह, राजेश घाटे, अम्रत नहारिया सहित मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, दिनेश चैहान, सोहन शर्मा, रमेश मारू आदि व महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!