अजमेर, लायनैस क्लब अजमेर सर्व उमंग द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण भगवान के भजन एवं नृत्यों से प्रभु को रिझाया। क्लब अध्यक्षा लायनैस आभा गांधी ने बताया कि फायसागर रोड स्थित वर्धमान विहार कालोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक लायनैस ललिता फतेहपुरिया के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम के तहत माखन मिश्री भोग का आयोजन हुआ। कृष्ण अंताक्षरी में कृष्ण भगवान से सम्बन्धित गानों पर प्रस्तुति दी गई कृष्ण के अंको से हाउजी खिलाई गयी, महिलाओं ने नृत्य पेष किये, विभिन्न तरह के भजन गाये गये। इस अवसर पर ज्योत्सना मित्तल, अंजली अग्रवाल, चंदा दोसी, इन्दु टांक, सीमा, मीरा, सरोज, सन्तोष, उषा, गायत्री सहित अनेक महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम पष्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
लायनेस आभा गांधी
अध्यक्ष
