अजमेर, 14 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने कहा है कि निगम के समस्त संवर्गाें में पदोन्नति देने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक सोमवार को डिस्काॅम मुख्यालय सभागार में अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के श्रमिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की समाधान के लिए निगम सदैव तत्पर है। साथ ही सभी संवर्गों में लम्बित चल रही पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूरी होगी।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि श्रमिक संघ विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण करें। वे सकारात्मक सोच के साथ निगम कार्याें में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऐसे जीएसएस जहां चार से कम तकनीकी सहायक कार्यरत हैं उसकी जानकारी मिलते ही वहां शेष तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएगें।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं होगा। संबंधित के खिलाफ साक्ष्य उपलब्ध होते ही तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों का प्रोबेशन काल समाप्त होने के उपरान्त समय पर नियमित वेतन श्रृंखला मिले इसकी भी कार्यवाही की जाएगी। नए वाहन चालकों को भत्ता दिए जाने की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं फास्ट टेªक पदोन्नति भी समय पर कराने के प्रयास होगें।
बैठक में निगम के प्रत्येक वृत्त से आए श्रमिक कर्मचारियों की समस्याएं प्रबंध निदेशक ने सुनी। इस मौके पर सचिव (प्रशासन) श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्रमिक संघ के अध्यक्ष धर्मू पारवानी, महामंत्राी नरेन्द्र सिंह राठौड, कार्यकारी अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, संयुक्त महामंत्राी विनीत कुमार जैन, कीर्ति वर्मा, राजेन्द्र सांखला सहित समस्त सर्किल से आए श्रमिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
