इन्टरनेट व पुस्तकें एक दूसरे के विरोधी नहीं

IMG_20150916_110255[1]केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 में कचहरी रोड स्थित अभिनव प्रकाशन द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्राचार्य श्री वी.सी. शर्मा ने किया उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर व इन्टरनेट के युग में आज भले ही ज्ञान प्राप्ति के आयाम खुल गये हैं। लेकिन उससे पुस्तकों की महता पर कोई फर्क नहीं पढा। अन्तर्भारती के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण और परिष्कार पुस्तकों से ही होता है। पुस्तकें सभी उम्र के लोगों की जिज्ञासाएं शान्त करती हैं।
पुस्तक प्रदशर्नी में मनोरंजक बाल साहित्य, महापुरूषों की जीवनियाँ, व्यक्तित्व निर्माण, पाक कला एवं विभिन्न विषयों की संदर्भ पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। पुस्तक प्रदर्शनी कल दिनाँक 17 सितम्बर तक रहेगी।

error: Content is protected !!