अजमेर 20 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर की संगठन चुनाव एवं मण्डल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर आज 11 बजे होटल एम्बेसी मे बैठक आयोजित की गई।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की बैठक मे अजमेर शहर जिला के संगठन के चुनाव एवं आगामी मण्डल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री प्रो वासुदेव देवनानी ने कहा की सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगामी 29 व 30 सितम्बर को होने वाले मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मे भाग लेना चाहिए, जिससे वे संगठन की रीति नीति, पॅंच-निष्ठा व एकात्म दर्शन के बारे मे जान सके और भाजपा के राष्ट्रीय विचारधारा को जन जन तक पहुँचा सके। साथ ही संगठन के चुनाव को लेकर कहा की यह भाजपा का ही आंतरिक लोकतंत्र है, जहा संगठन के चुनाव एक निर्धारित प्रक्रिया से होते है व सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव करते है।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी श्री शिवशंकर हेडा ने अपने संबोधन मे बताया की आगामी 29 व 30 सितम्बर को अजमेर मे मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएँगे। यह शिविर विधानसभा वार 3 – 3 मंडलो को मिलाकर आयोजित किया जाएँगा जिसमे मण्डल स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे।
शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मण्डल व बूथ स्तरीय चुनाव के नियमों व संविधान के बारे मे बताया। साथ ही सभी से आग्रह किया की यह चुनाव सर्व सम्मति, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने है। हम सभी को एक साथ चलकर भाजपा को आगे बढ़ाना है। श्री यादव ने बताया की बूथ स्तर पर साधारण सदस्यों की संख्या के आधार पर निर्धारित श्रेणी के अनुसार अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव होंगे। बूथ अध्यक्ष हेतु कम से कम एक वर्ष का प्राथमिक सदस्य होना आवश्यक है, विशेष परिस्थितियों मे जिलाध्यक्ष छूट दे सकते है। बूथ समितियों के चुनाव विधानसभा चुनाव के बूथ की रचना के अनुसार अनुसार होंगे। जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी ने संचालन किया। जिला महामंत्री श्री जयकिशन पारवानी ने धन्यवाद ग्यापित किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रासासिंह रावत, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर श्रो सम्पत सांखला, श्री धर्मेश जैन, उपाध्यक्ष श्री सतीश बंसल, तिलक सिंह रावत, घीसूलाल गढ़वाल विकास सोनगरा, संजय खंडेलवाल, प्रचार मंत्री शरद गोयल, मंत्री श्री दीपेन्द्र लालवानी, रवीन्द्र जसोरिया, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर, मोहन राजोरिया, नरपत सिंह, राजेश घाटे, अम्रत नहारिया सहित मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, दिनेश चैहान, सोहन शर्मा, रमेश मारू आदि व महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
