नगर निगम एवं पुलिस मिलकर चलाएंगे अतिक्रमण हटाओ अभियान

Nagar Nigam 450-1अजमेर 24 सितम्बर। अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम एवं पुलिस मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे। अभियान में पहले समझाइश की जाएगी एवं नहीं मानने पर सख्ती से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज सर्किट हाउस में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्मार्ट एवं हैरिटेज सिटी बनने जा रहे अजमेर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए यह आवश्यक है कि सभी प्रमुख मार्ग एवं अन्दरूनी शहर के हिस्से यातायात की दृष्टि से सुगम हों।
बैठक में आगामी दिनों में अजमेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की सहमति बनी। एक सप्ताह के इस अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों एवं व्यापारियों से आग्रह किया जाएगा। समझाइश से नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह शहर के प्रमुख मार्गों पर विचरण करने वाले लावारिस जानवरों, गाय एवं सुअर पकड़ने का अभियान भी जल्द शुरू होगा। प्रमुख मार्गो पर यातायात सुधार के लिए भी यथा शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!