ब्यावर, 25 सितंबर। मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की ओर से आयोजित होने वाले जननी सम्मान समारोह की तैयारियों के लिए शुक्रवार को आशापुरा माता मंदिर में बैठक हुई। विहिप जिलाध्यक्ष नितेश गोयल, मातृशक्ति जिला प्रभारी अर्चना लोहिया, जिला संयोजिका निशा खंडेलवाल ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की। भ्रूण हत्या रोकने व कन्या जन्म को बढ़ावा देने के लिए शहर में पहली बार जननी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विशाल स्तर पर होने वाले इस समारोह में तीन या तीन से अधिक पुत्रियों की माताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कन्या जन्म से संबंधित भावपूर्ण नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। यह समारोह 18 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे आशापुरा माता मंदिर में होगा। समारोह के लिए प्रांत संयोजिका अभिलाषा यादव, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, आरएएस प्रियंका जोधावत व अन्य को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन के लिए विहिप जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, अंजू शर्मा, हंसा जोशी, अंजू गर्ग व अन्य को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में तारा सोनी, ममता गुप्ता, साधना सारस्वत, वीणा राठौड़, इंदु शर्मा, प्रियंका सेन, रेखा सोनी, भारती कुमावत, रेणुका जैथल्या, गीता नवाल, विद्या कुमावत, मधु साहू, उर्मिला असावा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही।
