अजमेर। पर्बतपुरा रोड स्थित बिडला सिटी वाटर पार्क में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अन्तर्गत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का दो दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। उदघाटन सत्र में शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, देहात जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद जी सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री शिवशंकर हेडा जी, पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी ने भारत माता, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्री दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यारपण करके एवं दीप प्रजलित करके प्रशिक्षण महाभियान की विधिवत शुरुवात की। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता श्री भगवती प्रसाद जी सारस्वत एवं सत्र की अध्यक्षता कर रहे श्री अरविन्द जी यादव का जीवन परिचय भी कार्यकर्ताओं को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन उपमहापौर श्री सम्पत सांखला जी द्वारा किया गया।
प्रो0 भगवती प्रसाद जी सारस्वत ने सत्र के विषय पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी का मूल विचार एवं सगंठन की मूल विचारधारा सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। सत्र के अंत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का चित्र प्रो0 भगवती प्रसाद जी सारस्वत, श्री अरविन्द जी यादव, श्री शिवशंकर हेडा जी को स्मृति चिन्ह के रुप में दिया गया।
दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री सतीश जी पुनिया ने सैद्वान्तिक अधिष्ठान एवं निष्ठाऐं विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होने एकात्म मानववाद पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं को पंच निष्ठाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहां की भारत की सबसे बडी ताकत लोकतंत्र की व्यवस्था है। उन्होंने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री भैरो सिंह जी शेखावत द्वारा चलाई गई अंत्योदय योजना पर भी प्रकाश डाला सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री रासासिंह जी रावत द्वारा की गई। श्री रासासिंह जी रावत ने श्री सतीश जी पुनिया का जीवन परिचय सभी कार्यकर्ताओं को दिया।
तृतीय सत्र के वक्ता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा0 अरुण चतुर्वेदी ने विषय भाजपा इतिहास एवं विकास पर संबोधन दिया। उन्होंने भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को कुछ चरणों में बाटकर समझाया, प्रथम चरण 1951 से 1973 का है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1951 से 1973 तक का है। 21 अक्टूबर 1951 को स्वीकृत भारत को सामाजिक और आर्थिक जनतत्र बनाने की बात कहीं। श्री दीनदयाल उपाध्याय ने वर्ष 1964-65 में एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। यह भाजपा का मूल दर्शन है।
द्वितीय चरण यह चरण 1973 से 1980 तक का है। इस चरण की मुख्य घटनाएं है। गुजरात में नवनिर्माण आन्दोलन जिसके कारण गुजरात सरकार भंग करनी पडी। जेल में बंद विपक्षी दलों के नेताओं ने मिलजुल कर श्रीमती इंदिरा गांधी की तानशाही मिटाने के लिए लोकसभा का चुनाव लडने का फैसला किया। जनता पार्टी का गठन हुआ। भारतीय जनसंघ अपने को जनता पार्टी में विसर्जित कर दिया और जनता पार्टी के रुप में लोकसभा चुनावों में उतरा। जनता पार्टी की शानदार विजय हुई इंदिरा गांधी पराजित हुई, तानाशाही समाप्त होकर जनता पार्टी का शासन प्रारंभ हुआ। 1980 में तीसरा चरण प्रारंभ हुआ। 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के रुप में एक नया राजनीतिक दल बनकर सामने आया। 2004 से 2014 तक भाजपा ने केन्द्र में विपक्ष का राजधर्म निभाया। मई 2014 के चुनाव में भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिल गया। लोक कल्याण की अनेक योजना चालू की गई। राष्टीय सुरक्षा की और ठोस कदम उठाये गये। मेक इन इण्डिया के द्वारा भारत में बडे उद्योगो को बढाये गये।
सत्र की अध्यक्षता श्री शिवशंकर हेडा ने की एवं सत्र के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता जी भदेल भी उपस्थित रही।
अनीश मोयल
जिला मीडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला
अजमेर
