महानवमी पर्व के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

maa durgaअजमेर 20 अक्टूबर। महानवमी पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओ ंकी शोभा यात्रा एवं विसर्जन के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि गुरूवार 22 अक्टूबर को महानवमी पर्व पर आयोजित होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस, शोभा यात्रा एवं विसर्जन के समय शहर की कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी उत्तरी वृत्त क्षेत्रा, अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती दीप्ति शर्मा दक्षिण वृत्त क्षेत्रा एवं नगर निगम उपायुक्त श्रीमती सीमा शर्मा को दरगाह वृत्त क्षेत्रा के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि महानवमी पर्व के अवसर पर शहर की कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं जिले की कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन होंगे।

error: Content is protected !!