बिहार में भाजपा की जीत तय – यादव

भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि रविवार को होने वाली मतगणना में बिहार में भाजपा की जीत तय है।
शनिवार को यहां पत्रकारों से संवाद करते हुए यादव ने कहा कि पूरे चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। जब कार्यकर्ता मेहनत के साथ कार्य करता है तो जीत अपने अपने आप हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतिश कुमार और लालू यादव के गठबंध को लेकर रोष है। इसी प्रकार जिस तरह नीतिश कुमार ने भाजपा के साथ धोखा किया उससे भी बिहार के लोग नाराज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गठबंध को पूर्ण बहुमत मिलेगा। जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है तो उसका निर्णय निर्वाचित विधायक करेंगे। मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा गठबंध में कोई विवाद नहीं है। भाजपा का पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी सहयोगी दलों की राय से ही मुख्यमंत्री का चयन होगा।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

error: Content is protected !!