राज्य सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध – प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्य मंत्राी ने किया 3 वार्डों में 80 लाख के विकास कार्यों का शुभारम्भ
aaअजमेर 25 नवम्बर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का हर क्षेत्रा में विकास हुआ हैै। आमजन की सुविधा और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के वार्ड संख्या 60, 45 एवं 7 में 80 लाख रूपए के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ हैं। हर क्षेत्रा में तरक्की हुई है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए सोपान तय कर रहा है।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने कहा कि अजमेर भी तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। अजमेर में भी दो सालों में करोड़ों रूपए के विकास कार्य कराए गए हैं। यह कार्य आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करवाए जा रहे हैं।
प्रो. देवनानी ने आज वार्ड संख्या 60 अलकनंदा काॅलोनी में 33 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क, वार्ड संख्या 60 में लूनिया काॅलोनी, आरपीएससी काॅलोनी, रजतपथ एवं मित्रा नगर क्षेत्रा में 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाली नालियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इसी तरह वार्ड 45 में कालू की ढ़ाणी में 7 लाख रूपए लागत के सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड संख्या 7 में लौंगिया मौहल्ला, किशनगुरनानी मौहल्ला, नवल नगर एवं लाखा बावड़ी में 10 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद चन्द्रेश सांखला, जे.के.शर्मा, अनिल नरवाल, दीपक शर्मा, अशोक पारीक, कुलदीप गहलोत, राजेश अग्रवाल, रणवंत सांखला एवं मनीष वर्मा आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!