अजमेर. नसीराबाद रोड़ स्थित निजी गार्डन में बुधवार को भाजपा के आदर्श मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। नगर निगम के डिप्टी मेयर संपत सांखला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे कार्यकर्ताओं ने इसी माह जयपुर में होने वाले भाजपा के विशाल कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। जिसमें आदर्श मंडल की ओर से 20 बसों का लक्ष्य लिया गया। आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने बताया कि इसी माह की 13 तारीख को राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जयपुर में विशाल आम सभा को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित कई मंत्री सम्बोधित करेंगे। इसी क्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं ने आगामी गुरुवार व शुक्रवार को सभी वार्डों में बैठक का आयोजन किया है। जिसमें कार्यकताओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर जाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर शहर जिला उपाध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल, मंडल महामंत्री रंजन शर्मा, प्रभा शर्मा, मंजू शर्मा, बीना गोयल, पार्षद पिंकी गुर्जर, दुर्गाप्रसाद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मधु शर्मा, सत्यनारायण दगदी, कालू पण्डित, श्याम प्रजापत, अमरचंद दगदी, गायत्री देवी, महादेव रावत, प्रमोद लावास, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, महेश जोशी, पूर्व पार्षद दलजीत सिंह, हितेष डाबरिया, हर्षवर्धन,आनन्द सिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सोहन शर्मा
मण्डल अध्यक्ष
9829540595
