पुष्कर 11 दिसम्बर (दिनेश पाराशर) भाजपा सरकार की दो साल की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर के नेतृत्व में रैली निकाल कर भाजपा सरकार का जोरदार विरोध किया और राज्य पाल के नाम पुष्कर तहसील में तहसील दार को ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया की कांग्रेस के राज्य में शुरू किये गए पुष्कर के विकास कार्यो को रोक दिया है। साथ ही कांग्रेस ने एस डी एम् कार्यालय एवम् खेल मैदान तथा सर्किट हाउस एवम् बायोजिकल पार्क .कालेज का विकास नही हुआ सरकार किस बात का दो साल का जश्न मना रही है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा तथा इंसाफ अली ने व ओम प्रकाश गुर्जर ने भी सम्भोधित किया। यह रैली बद्री घाट कांग्रेस कार्यलय से शुरू होकर मुख्य बाजार वराह घाट होते हुए तहसील पहुची । रैली में टीकम शर्मा .बैजनाथ पराशर .पूर्व प्रधान कानाराम एवम् श्रीनगर के पूर्व प्रधान मांगीलाल गुर्जर.क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह .सी सी बी के पूर्व अध्यक्ष जय राम चौधरी.जगदीश कुरडिया. पूर्व सरपंच कडेल घनश्याम सिंह एवम् गिरीश पराशर .सोहन लाल सेन .राजेन्द्र शर्मा. बेनी मंत्री .गोपाल तिलोनिया. अशोक मेघवाल. रामावतार जाटलि.जीवन भाकर. नन्दराम देवन्दा.फिरोज खान. पँचायत समिति के सदस्य अनवर .यूनुस रसूल पूरा. खेता राम भूडोल. चाँद मल उदय .हरीश धोलखेड़ीया. पालिका ापूर्व उपाध्यक्ष डी के शर्मा .सुरेश नाथ जी .भाग चंद .जोगाराम नांद. वरिष्ठ कांग्रेसी एस पी गौतम .नवनीत जोशी. गोमेश .वार्ड इकाई अध्यक्ष शरद वैष्णव. राधेश्याम नागोरा. पूर्व पार्षद सुभाष .बाबू लाल दग्दि. संजय दगदी. ज्योतिबा फुले के ताराचंद गहलोत. हरी सोनी. महताब शेख. गोपाल चौधरी. विजय सिंह .गिरधर सदनानि .धुर्व मंघानि .सर्वेश्वर पराशर. गौरव पाराशर. धर्म नारायण पाराशर .राकेश पाराशर गूलर मंदिर .पार्षद तेजपाल . राजीव पाराशर (गोधू )सहित सेकड़ो कांग्रेसी मौजूद थे। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया की कल शनिवार को अजमेर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा । इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी डी कल्ला के सानिध्य में धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।एवम् 14 दिसम्बर को जयपुर में सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा।
