राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

cअजमेर। अजमेर जिला कांग्रेस, कांग्रेस से जुडे अग्रिम संगठनों कांग्रेस सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों राज्यसरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने को लेकर मनाए जा रहे जश्न के विरोध में सडक पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज को कुशासन करार देते हुए डाक बंगले से जिला कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला तथा धरना कर राज्यपाल के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता बीडी कल्ला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस का कहना है सरकार की आमजन विरोधी नीति के चलते जनता त्रस्त है और सरकार उपब्धियों का ढोल पीट रही है।

error: Content is protected !!