अजमेर। 23 दिसम्बर 2015 बुधवार/51 अरब हस्तलिखित राम नाम परिक्रमा महोत्सव के तहत आज का शुभारम्भ प्रभात फेरी परिवार की श्प्रेम मुदीत मन से कहो राम-राम-राम, राजा राम-राम-राम कीर्तन की समधुर धुनांे से हुआ। सह-संयोजक सुभाष काबरा ने बताया की आज सूश्री लता तायल एवं साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। सह-संयोजक एवं प्रचार प्रमुख उमेश गर्ग ने बताया की आज परिक्रमा महोत्सव में राष्ट्र संत रामस्नेही सम्प्रदाय के श्री हरिराम जी महाराज एवं मेड़ता के श्री रामनिवास जी शास्त्री के पावन सानिध्य का लाभ अजमेर की धर्मप्रेमी जनता को मिला। इस अवसर पर राष्ट्र संत हरिराम जी महाराज ने अपने आर्शिवचन में कहा की ‘‘जिसके जीवन मे साधना होती है, भक्ति होती है उसी का जीवन सुन्दर बनता है, सुगन्धीत बनता है।‘‘ 51 अरब राम नाम मंत्रो की परिक्रमा सम्पूर्ण विश्व की परिक्रमा का फल देने वाली है और कहा कि जीवन में कुछ सत्य है तो वो राम नाम है जिसमें जीवन में कभी राम का नाम न लिया हो वो यम का अधिकारी है। बचपन से बचपन तक जीवन से मृत्यु तक कुछ अर्जित किया है वो शुन्य है किन्तु जीवन में अंत समय में भी एक राम का नाम जुड़ जाता है तो उसका अर्जन सैकड़ो, हजारों गुना बड़ जाता है जिसके पास भक्ति है वो धनी है, जिसके पास भगवान को रिझाने की शक्ति है, कला है, भाव है वो ही अध्यात्म पुरूष है, वो ही सम्मानिय है, वो ही शिरोमणि है। राम बोलना सरल है परिक्रमा भी सरल है किन्तु अनन्नय भक्ति और विश्वास दुर्लभ है। एक बार भी विश्वास से जीवन मे राम नाम लेने से भव पार हो जाता है। जीवन में पद प्रतिष्ठा और पैसे की दौड़ में लगे रहे और राम के महत्व को समझा नहीं वो कभी भी भक्त नहीं, भगवान राम का अधिकारी नहीं और हरिराम जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जिस प्रकार परास पत्थर अंजाने में भी लोहे के स्पर्श से लोहे को सोना बना देता है उसी प्रकार भगवत नाम के स्पर्श से उसकी परिक्रमा से उसकी साधना से वो भगवत प्राप्ति का अधिकारी हो जाता है। ये अजमेर का सौभाग्य है कि अजमेर में राम नाम धन संग्रह बैंक है जो सम्पूर्ण भारत में राम नाम धन उपलब्ध करा, भारतवासियों को धन्य और धनी बनाता है। अैार कहा कि पुण्यशाली जीव जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन राम नाम लिखने में अर्पण कर दिया परिक्रमा के माध्यम से आज उनका पुण्य चमक रहा है। जिस प्रकार भोजन से भूख मिटती है पानी से प्यास मिट जाती है, सूरज से अंधकार भाग जाता है उसी प्रकार राम नाम की परिक्रमा से जीव अरबो खरबो पापों से मुक्त हो जाता है।
इस बार की पूर्णिमा का बड़ा महत्व है क्योकि बृहस्पति की दृष्टि सूर्य व चन्द्रमा दोनो पर समान है और सूर्य व चन्द्रमा आत्मा के कारक है। मन और आत्मा पर गुरू की दृष्टि समान हो तो बड़ा महत्व है इस दिन राम नाम की परिक्रमा कीजिए और राम नाम का जप करियें आपके मन की शक्ति मे वृद्वि होगी और नकारत्मक ऊर्जा का नाश होगा तथा सकारत्मकता के साथ अपका स्वास्थ्य भी उत्तम होगा आपका चिन्तन बदलेगा।
महोत्सव के संयोजक सुनील दŸा जैन ने बताया की इस महोत्सव में अजमेर जिला कलेक्टर डॉ. आरूषी मलीक मुख्य अतिथिा रूवरूप पधारे जिनका पारम्परिक रूप से स्वागत सत्कार किया गया और बताया कि प्रतिदिन किये जा रहे स्वागत सम्मान के तहत् समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश बच्छानी, राष्ट्रीय साहरा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम जी एवं पूर्व विधायक डा. गोपाल बाहेती एवं आज के यजमान श्री शिवरतन बाहेती, श्रीकृष्ण अवतार भसांली, श्री रमाकान्त बानदी, श्री जितेन्द्र गोयल एवं राम नाम लिखने वाले साधक श्री कैलाश जी, मांगीलाल जी गढ़वाल, भंवर लाल जी पाठक, श्रीमती निर्मला देवी गुप्ता, श्री गोवर्धन सोनी, श्री चिरंजीलाल जी माहेश्वरी, चौथमल जी शर्मा, बह्मदत्त जी शर्मा, खूबचन्द जी सोनगरा, दिनेश जी गुप्ता का स्वागत सत्कार एवं अभिनन्नदन किया गया।
सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि इस महोत्सव के तहत कलां अंकुर संस्थान के द्वारा मार्गदर्शक श्री कमलेन्द्र झा साहेब के निर्देशन में मीरा बाई के भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। आज भक्ति गीतो की प्रस्तुती में विष्णु कच्छावा, आशीष सक्सैना, राहुल पंवार एवं मयंक शर्मा ने ‘‘ ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी….‘‘, हंसिका पारीक ने ‘‘ चाकर राखो जी…..‘‘, गीतान्जली शर्मा ने ‘‘जो तुम तोड़ो पिया…….‘‘, सोनू माथुर ने ‘‘मेरे तो गिरधर गोपाल…..‘‘ देवयानी पारीक, पारूल वर्मा एवं साथियों ने ‘‘रंग भरी रंग भरी होली आई री……‘‘, सोनू माथुर व पारूल वर्मा ने ‘‘चलो मन गंगा जमुना तीर…….‘‘, सोनू माथुर ने ‘‘ उड़ जा रे कागा बन का…….‘‘, देवयानी पारीक ने ‘‘लाल गोपाल गुलाल हमारे……‘‘भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर संचालन किया। भामनी निर्वाण ने किया संगीत निर्देशन श्याम नारायण माथुर ने किया, बाध-वन्द्र पर सुरेश, लक्ष्मण सिंह, दयाल सिंह सैन, डा. अक्ध बिहारी पाण्डे, राहुल पंवार ने संगत करी। दयाल सिंह सैनी ने बासुरी की धुनों में मंत्र मुग्ध कर दिया।
दिनांक 24.12.2015 के कार्याक्रम
प्रभात फेरी प्रातः 6.15 बजे सांय 3.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक गोपाल मण्डल के श्री गोविन्द जी भाटी द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड तत्तपश्चात् राष्ट्र संत पूज्य स्वामी प्रज्ञानन्द जी महाराज द्वारा आर्शीवचन फिर यजमान एंव अतिथियों का एंव राम नाम के साधको का स्वागत तत्तवश्चात् महाआरती। कल दिनांक 24.12.2015 को ही वृन्दावन धाम से पधारे श्री शिवम कृष्ण जी महाराज द्वारा सत्संग व यक्ति भाव भजनों की प्रस्तुती दी जायेगी।
प्रचार संयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि 25 दिसम्बर को श्री तुलसी पूजा महोत्सव आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत् दोपहर 11.30 बजे सामूहिक रूप से तुलसी महारानी का पूजन परिक्रमा एवं वितरण किया जायेगा।
समन्वयक सुरेश शर्मा एवं अमर सिंह ने बताया कि 80 ग 200 त्र 1600 वर्ग फीट का वाटर पू्रफ पाण्डाल (अयोध्या नगरी) बनाया गया है। जिसमें रोजाना अलम-अलग कलर की रोशनी से बदला जाता है। इस अयोध्या नगरी में भगवान श्री राम के जीवन का चित्रण किया गया है। इस पाण्डाल में 56 ग 56 त्र 3136 वर्ग फीट का परिक्रमा मार्ग बनाया गया है, जिसमें 51 अरब हस्तलिखित राम-नाम रखे गये जिनका परिक्रमा करने वालो को पूर्ण लाभ होता है। पाण्डाल विशाल मंच 40ग20त्र800 वर्ग फीट बनाया गया है, जिस पर रोजाना सुन्दरकाण्ड पाठ, सन्तों के प्रवचन, सम्मान कार्यक्रम एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, भक्तों की सुविधा के लिए पाण्डाल से बाहर अलग-अलग सामग्री की स्टॉले भी लगाई गई है।
दिनांक 26 को भगवान राम बनो प्रतियोगिता
परिक्रमा महोत्स्व में दिनांक 26 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे जिसमें तीन आयु वर्ग है जो निम्न प्रकार है। 6 महीने से 2 वर्ष तक, 2 वर्ष से 5 वर्ष तक एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष तक के बालक बालिकाओं की भगवान बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसका रजिस्ट्रेशन परिक्रमा स्थल पर निर्मित कार्यालय में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रतियोगिता के तहत राम , कृष्ण काई भी भगवान का स्वरूप बनाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
आज परिक्रमा महोत्सव शिवरतन वैष्णव, श्री हरी चन्दनानी, महेन्द्र जैन मिŸाल, श्री अनुराग त्यागी, वनिता जैमन, भारती श्रीवास्तव, वर्तिका शर्मा, लेखराज जी शशीप्रकाश इंदोरिया, रजनीश रोहिल्ला, बालकिशन पुरोहित मणिलाल गर्ग, पूरण सिंह चौहान, राजेन्द्र अग्रवाल, बाबू सिंह जी पिन्टू, श्रीमती अलका गौड़, सतनारायण सिंघल, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, हिंमाशु शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं राम भक्त उपस्थित थे।
उमेश गर्ग
9829793705