सतत जीवन्त सम्पर्क ही संगठन के विस्तार का आधार

IMG-20151224-WA0002IMG-20151224-WA0003अजमेर, 24 दिसम्बर, 2015। बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी, संगठन का मूल आधार है। इसलिए सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के साथ सतत जीवन्त सम्पर्क बनाये रखना चाहिए तथा उनके सुख- दुःख में सहभागी बने रहना चाहिए जिससे आमजन के अन्दर भाजपा के प्रति विष्वास व आधार बढ़े।
देवनानी आज स्थानीय हंस पैराडाईज समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष के अन्दर सदैव सक्रिय रहने के गुण के साथ ही उन्हें मृदुभाषी व धीर गम्भीर स्वभाव का भी होना चाहिए। उन्हें आमजन की तकलीफों का समाधान कराने के लिए सदैव प्रयत्नषील रहना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए क्षेत्र में षिविरों के आयोजन किये जाने चाहिए जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रवासी लाभान्वित हो सके। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि अगली बैठक में सभी कार्यकर्ता उनके द्वारा क्षेत्र में किये गये नये जनसम्पर्क एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं व उनके निराकरण के लिए किये गये प्रयासों सहित सम्पूर्ण जानकारी के साथ मिलेंगे।
देवनानी ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि प्रत्येक बूथ क्षेत्र में विकास के आवष्यक कार्य कराये जाऐंगे तथा इसके लिए बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में प्राथमिकतानुसार विकास कार्य चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करे जिससे आगामी बजट में प्राथमिकता से जनहित के कार्य सम्पादित कराये जा सके। उन्हांेने गत 13 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित रेली में विधान सभा क्षेत्र से जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने की व विषिष्ठ अतिथि के रूप में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत उपस्थित थे। बैठक का संचालन शहर महामंत्री रमेष सोनी ने किया। बैठक में शहर महामंत्री जयकिषन पारवानी, उपाध्यक्ष सुलोचना शुक्ला, जिला मंत्री रष्मि शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, विनोद कंवर राठौड़, रविन्द्र जसौरिया कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष योगेष शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेष शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विनीत पारीक, जिला परिषद सदस्य शमषेर सिंह रावत, सरपंच रतन सिंह, क्षेत्र के भाजपा पार्षद, मण्डल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

error: Content is protected !!