शिक्षा राज्य मंत्राी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में किया 1.5 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ
अजमेर 10 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षो के कार्यकाल में अजमेर में हर क्षेत्रा में विकास हुआ है। आगामी सालों में भी अरबों रूपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। राज्य सरकार आमजन की सहूलियत के लिए कराए जाने वाले कार्यो में धन की कोई कमी नहीं आने देगी।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में 1.5 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। प्रो. देवनानी ने आज महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के साथ वार्ड संख्या एक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर के ए ब्लाॅक में पार्क विकास, वार्ड संख्या 2 हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में पार्क विस्तार, वार्ड संख्या 59 द्वारका नगर एवं जे.सी.नगर में मिसिंग लिंक के तहत सड़क निर्माण, शास्त्राी नगर में पार्क विकास कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि सरकार के दो सालों के कार्यकाल में अजमेर जिले में शानदार विकास हुआ है। अजमेर में हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी गांवों में बीसलपुर योजना का पानी पहुंचाने के लिए 8 करोड़ तथा लोहागल के लिए 3.58 करोड़ रूपए की योजना पर काम शुरू हो गया है। किशनगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 186 करोड़ रूपए की योजना स्वीकृत की गई है। जिसमें पहले चरण में 77 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास पर भी करोड़ों रूपए खर्च किए जाएंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सड़कों के विकास के लिए 40 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। गांवों में गौरव पथ तैयार करवाए गए है। कई नए भवन भी तैयार करवाए जा रहे हंै। अजमेर शहर के विकास पर भी अरबों रूपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि स्मार्ट एवं हैरिटेज सिटी सहित अन्य योजनाओं में खर्च होगी। इसी तरह वाॅक वे, आनासागर व फाईसागर झीलों का विकास, केईएम में पार्किंग, सुभाष उद्यान का विकास, अमृत योजना में सीवरेज, डेªनेज, शहरी यातायात, पेयजल व्यवस्था, पाथ वे आदि कार्यो पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे।
इस अवसर पर उनके साथ महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, पार्षद श्री महेन्द्र जैन मित्तल, श्री चन्द्रेश सांखला, श्री वीरेन्द्र वालिया, श्री कुन्दन सिंह नरूका एवं श्री जयकिशन पारवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।