अजमेर- शहर को पर्यावरण की दृष्टि से प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिये आज स्वामी काम्पलेक्स पर 50 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों व प्रबुद्धजनों की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह श्री हनुमानसिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विभिन्न समितियों के प्रमुखों ने सुझाव देते हुये कहा कि हमें वायु प्रदूषण को कम करने के लिये सप्ताह में एक दिन शनिवार के दिन डीजल/पैट्रोल के वाहन नहीं चलाने और उस दिन या तो पैदल/साईकिल या सार्वजनिक वाहन उपयोग करने हेतु स्वयं तथा अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिये संकल्प पत्र भरवाने पर विचार किया जाये व चौराहो पर लाल बती के समय अपने वाहनों को बन्द रखेगें। पर्यावरण हेतु प्रत्येक कॉलोनी में वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा हेतु कदम उठाये जायें। अपने मोहल्ले में सफाई प्रबन्धन हेतु कचरे को निर्धारित कचरा पात्र में डालना व सफाई कर्मचारी के वाहन को दिया जाये। आक्सीजन पैदा करने वाले पौधे जैसे नीम, पीपल, एलोवीरा और बड के साथ घरो पर तुलसी पौधों का भी वितरण हो। शहर के आसपास पहाडियों पर वर्षा ऋतु से पूर्व बीजारोपण करवाया जाये।
इस अवसर पर अजमेर की कई समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे, जिसमें सर्वश्री वी.के. शर्मा, निरंजन शर्मा, लियाकत हुसैन, जी.एस. मीराणी, हरी चंदनाणी, प्रेम केवलरामाणी, शैलेन्द्र सतरावाला, ओम प्रकाश बडाना, महेन्द्र जैन मितल, के.सी. गुप्ता, कंवलप्रकाश एच.आर. अग्रवाल, बीना टाक, बालकिशन पुरोहित, दुर्गाप्रसाद शर्मा, शिवरतन वष्णव, देवीलाल जांगिड, अश्वनी कुमार गहलोत, डॉ. सुभाष महेश्वरी, अशोक टाक, संजीव गर्ग, गौरव टाक, हरीश गर्ग सहित कई गणमान्य पदाधिकारी ने अपने विचार प्रकट किये।
कवंल प्रकाश
मो. 98290 70059