कांजी हाउस में नए शेड और चिकित्सक भवन का शुभारम्भ
अजमेर 11 जनवरी। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। अधिकारी पूरे मनोयोग से कांजी हाउस आने वाली गायों की सेवा करें। कांजी हाउस में सुविधाओं के विस्तार और नए निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज पंचशील नगर स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में नवनिर्मित शेड और चिकित्सक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे प्रदेश में गायों के संरक्षण को लेकर गम्भीर हैं। इसके लिए प्रदेश में अलग से प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान में गायों के संरक्षण के लिए शानदार काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कांजी हाउस में लाई जाने वाली गायों की पूरी सारसंभाल की जाती है। अधिकारी व कर्मचारी इसे सेवा मानकर काम में जुटे तो हालात बदल सकते है। शहर में गायों को दान देने वालों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है ऐसे लोगों को प्रेरणा देने की। हम यह कार्य गम्भीरता से करें तो हमारा कांजी हाउस आदर्श बन सकता है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि कांजी हाउस को विकसित करने और इसके लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी। कांजी हाउस के विकास में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि नगर निगम द्वारा कांजी हाउस में गायों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। उन्हें सर्दी से बचाने के लिए टेन्ट भी लगवाया गया है। अब नए शेड बनने से अतिरिक्त गायों के लिए भी व्यवस्था हो सकेगी। नगर निगम द्वारा कांजी हाउस की व्यवस्थाओं में और सुधार किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता ने किया।