केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट जयपुर के अस्पताल में भर्ती

sanwar lal jat 7अजमेर के सांसद और केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट का स्वास्थ्य अचानक बिगडऩे के कारण जयपुर के मानसरोवर स्थित पिंक सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक जाट का इलाज कर रहे हैं। 16 जनवरी को जाट अपने गांव गोपालपुरा आए थे तभी उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तत्काल ही नसीराबाद के सरकारी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाई गई। जाट की खराब स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ऑक्सीजन के सिलेण्डर रखवा गए और डॉ. विजय कपूर, एन. के. महेश्वरी के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ चेतनप्रकाश मीना, राजेश कुमार मीना व शकील अहमद भी एम्बुलेंस में सवार हुए। चिकित्सकों की टीम जाट को सुरक्षित घेरे में जयपुर के पिंक सिटी अस्पताल तक ले गई। डॉक्टर कपूर, डॉ. महेश्वरी को इस बात का संतोष था कि जाट सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल में जाट के आने की सूचना पहले से ही थी। इसलिए तत्काल जाट का इलाज शुरू हो गया। इससे पहले भी जाट का स्वास्थ्य अजमेर में अचानक खराब हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार जाट के लीवर में खराबी है जिसकी वजह से उन्हें अक्सर श्वास लेने में परेशानी होती है।
(एस.पी. मित्तल) (16-01-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!