अजमेर। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला तथा पुष्कर क्षेत्रा की व्यवस्थाओं से संबंधित बैठक बुधवार को आरटीडीसी होटल सरोवर पुष्कर में सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर ने पुष्कर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए आह्वान किया। इसके लिए आगामी बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने सावित्राी माता मन्दिर परिक्रमा मार्ग को मूर्तरूप देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रस्तावित परिक्रमा मार्ग लगभग 9 किलो मीटर का होगा। इसको विकसित करने के लिए समस्त विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पुष्कर स्थित डियर पार्क को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करके प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक नियमित खुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुष्कर सरोवर में पानी की आवक वाले रास्ते पर मिलने वाले गन्दे पानी को रोकने तथा पुष्कर नगर पालिका परिक्षेत्रा के समस्त घरों में कार्यशील शौचालय बनवाकर निर्मल नगर पालिका बनाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने पुष्कर घाटी क्षेत्रा में वृक्षारोपण करवाने के लिए भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, उपखण्ड अधिकारी श्री हीरालाल मीना सहित पर्यटन, वन, पशुपालन विभाग सहित अधिकारी एवं स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
