अजमेर 16 फरवरी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर के नव नियुक्त अध्यक्ष विजय जैन 18 फरवरी को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे उन्हे संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेष कांग्रेस के सचिव महेन्द्र सिंह रलावता पदभार सौंपेगें।
कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को बाबू मोहल्ला स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे पदभार संभालने का कार्यक्रम अयोजित किया जाऐगा जिसमें शहर कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेसी पार्षद, महीला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. एवं काग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री जसराज जयपाल, नसीम अख्तर इंसाफ, ललित भाटी, पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती, डा. राजकुमार जयपाल, दक्षिण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी रहे हेमंत भाटी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, शहर जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियो सहित अग्रीम संगठनों के पूर्व अधयक्षगण व वरिष्ठ नेतागण प्रमुखता से शामिल होंगे।
मुजफ्फर भारती