शहर एवं देहात कांग्रेस के सयुक्त तत्ववाधान में 4 अप्रेल को प्रर्दषन

congress logoअजमेर 2 अप्रेल। केन्द्र की भाजपानीत सरकार द्वारा कांग्रेस शासित राज्य सरकारों में अस्थिरता उत्पन्न कर लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किये जाने के विरोध में शहर एवं देहात कांग्रेस के सयुक्त तत्ववाधान में जिलाधीष कार्यालय पर प्रर्दषन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया जाऐगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेष कांग्रेस के निर्देषानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता 4 अप्रेल को सुबह 10 बजे स्थानीय डाक बंगले पर इक्ठ्ठा होगें तथा संगठन के शहर एवं देहात अध्यक्ष विजय जैन और भूपेन्द्र सिंह राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर पहुंचेंगे जहां ग्यारह बजे केन्द्र सरकार द्वारा अलोकतात्रिक तरीके से संविधान की धारा 356 का उपयोग कर जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस शासित सरकारों को चुन-चुन कर निषाना बनाने का विरोध कर प्रर्दषन किया जाऐगा। सरकार का यह कृत सरासर जनादेष का अपमान है। इस मौके पर कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया जाऐगा। और दोनो नेताओं की की संयुक्त अगुवाई में केन्द्र सरकार के इस असंवेधानिक कृत्य के लिऐ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाऐगा।
प्रर्दषन एवं पुतला दहन में जिले भर के सभी ब्लाॅकों से कार्यकर्ता व कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

error: Content is protected !!