अजमेर, 3 अप्रेल। हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) सी ब्लाॅक विकास समिति कार्यकरणी के चुनाव में आज श्री संजीव वशिष्ठ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री यशवंतराज, सचिव श्री इस्लाम अहमद, उप सचिव श्री अनिल बंसल तथा कोषाअध्यक्ष श्री सुगनचन्द जैलिया को चुना गया। चुनाव अधिकारी श्री नरेश गर्ग एवं जयेश गांधी ने कार्यकारिणी निर्वाचन की घोषणा की।
