हिन्दुओ का पावन तीर्थ स्थल अब शीघ्र ही भारत का कचरा मुक्त कस्बा होगा यह बात कही पुष्कर के विधायक और संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने आज गौतम आश्रम के पास चोथे भूमिगत कचरा पात्र के उदघाटन समारोह में संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा की पुष्कर के विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी और पुष्कर का विकास युध्दस्तर पर हो रहा हे पुष्कर में भूमिगत केबल का कार्य प्रगति पर हे जल्दी ही पुष्कर अजमेर के बिच सुरंग का भी कार्य शुरू होगा इसके अलावा पुष्कर को पूर्ण कचरा मुक्त करने के लिए जगह जगह भूमिगत कचरा पात्र लगाये जा रहे हे ।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत पार्षद कमल रामावत ओम प्रकाश पाराशर जय नारायण दगदी मन्जू शर्मा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर अरुण वैष्णव शिव प्रकाश वैष्णव पवन राजगुरु विजय डोल्या सहित कई लोग मौजूद थे।
अनिल सर संपादक बदलता पुष्कर।